एजेंसी न्यूज

WTC Final 2023: ऑस्ट्रलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा, भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारा ग्रैंड फाइनल

आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि एशेज को लेकर हो रही बातचीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की तैयारियां बाधित नहीं होंगी और उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी फाइनल को ‘ग्रैंड फाइनल’ भी करार दिया.

WTC Final 2023: ऑस्ट्रलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा, भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारा ग्रैंड फाइनल
File image of Nathan Lyon

मेलबर्न, दो जून आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि एशेज को लेकर हो रही बातचीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की तैयारियां बाधित नहीं होंगी और उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी फाइनल को ‘ग्रैंड फाइनल’ भी करार दिया. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल सात जून से ओवल पर खेला जायेगा. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी. यह भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले जाने कैसा रहा था न्यूजीलैंड के साथ उद्घाटन सत्र का मुकाबला, यहां देखें मैच का रिकैप वीडियो

लियोन ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से कहा ,‘‘हम एशेज खेल रहे हैं लेकिन उससे पहले एक बड़ा मैच खेलना है. डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारा ग्रैंड फाइनल है और यहीं से सत्र शुरू होगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को एशेज का इंतजार है लेकिन इस मैच को लेकर भी रोमांच होना चाहिये.’’

आस्ट्रेलियाई टीम कोई भी अभ्यास मैच खेले बिना एशेज में उतरेगी.

लियोन ने कहा कि भारत में टेस्ट श्रृंखला में 1 . 2 से मिली हार का इस मैच पर कोई असर नहीं होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में जो हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन दोनों टीमों की तैयारियां अच्छी है. भारत के पास कुछ अच्छे बल्लेबाज और तेज गेंदबाज भी हैं तो चुनौती अच्छी होगी । यह नया मैच है और नये सिरे से खेला जायेगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).