देश की खबरें | पहलवानों को मिले न्याय, बृजभूषण से इस्तीफा देने के लिए कहें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं।

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार का ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग है।

उन्होंने ट्वीट किया, "देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' का नारा बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने में कभी पीछे नहीं रही है।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा, "अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय किया जाए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को बृजभूषण से इस्तीफा लेना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह वाकई शर्मनाक है! प्रधानमंत्री कर्नाटक में नारी शक्ति की बात करते हैं और दिल्ली में देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। चुप्पी तोड़ो, बृजभूषण से इस्तीफा लो!’’

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को संवेदनशीलता दिखाते हुए इन पहलवानों से मुलाकात करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपको इन पहलवानों के पास जंतर मंतर पहुंचने में सिर्फ 15 मिनट लगेगा। कुछ संवेदनशीलता दिखाइए। कृपया दुनिया को यह मत कहने दीजिए कि भारत सरकार ने देश की बेटियों के विश्वासघात किया है।’’

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात जंतर मंतर पर अमित शाह की निरंकुश दिल्ली पुलिस ने जो किया वो कल्पना से परे है। खिलाड़ियों को पीटा गया, महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्रता हुई। मोदी जी, आप कर्नाटक में किस मुंह से नारी शक्ति की बात कर रहे हैं?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘13 दिन से ऊपर हो गये हैं, देश के सबसे होनहार खिलाड़ी सड़कों पर बैठे हैं, पर यह न्याय की उम्मीद उस सरकार से लगा रहे हैं जिसके अंदर ज़मीर और नैतिकता का अंश भी नहीं है । भाजपा के बाहुबली सांसद और गंभीर आक्षेपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने साफ़तौर से कह दिया “मोदी जी या अमित शाह कह दें तो तुरंत इस्तीफ़ा दे दूंगा।’’

सुप्रिया ने सवाल किया, ‘‘अब सवाल यह है कि मोदी जी कह क्यों नहीं रहे? क्या उनको इस देश की बेटियों की फ़िक्र नहीं? आख़िर उनके पास तो पहली शिकायत 2021 में ही पहुंच गई थी, यह ख़ुद विनेश फोगाट ने बताया है। कौन से मुहूर्त का इंतज़ार कर रहे हैं प्रधानमंत्री?’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भाजपा की महिला नेत्रियां ख़ासतौर पर महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले पर मौन धारण कर लिया है। वह सिर्फ राहुल गांधी के नाम पर बोलती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की रेखा शर्मा ने हर बार की तरह आंखें मूंद ली हैं, वो सिर्फ़ विपक्ष के ख़िलाफ़ भाजपाई रंजिश के लिए ही खुलेंगी।’’

मुक्केबाज और कांग्रेस नेता विजेंद्र ने कहा, ‘‘खिलाड़ी होने के नाते मैं उनके साथ खड़ा हूं। उनके साथ नाइंसाफी हुई है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए।’’

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में सवाल किया, ‘‘आखिर किसके इशारे पर पुलिस ने इस तरह का कदम उठाया है?’’

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अमृता धवन ने कहा, ‘‘ इस वक्त स्मृति ईरानी कहां हैं? वह इस विषय पर क्यों नहीं बोल रही है? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह तय करने का समय आ गया है कि देश को बलात्कारी चाहिए या फिर पदक विजेता चाहिए...हमारी मांग है कि अदालत की निगरानी में जांच हो।’’

मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया है कि बुधवार देत रात पहलवानों से मिलने पहुंचे उसके सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें