देश की खबरें | पहलवान विनेश फोगट ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में कोहनी की सर्जरी करवाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने सोमवार को परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर हाल ही में कोहनी की सर्जरी करवाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने सोमवार को परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

तोक्यो ओलंपिक में यह 27 वर्षीय पहलवान आश्चर्यजनक रूप से पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी। वह इन खेलों में भारत की ओर से सबसे मजबूत पदक दावेदारों में से एक थी।

विश्व चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता विनेश उन खिलाड़ियों में शामिल थी जिनके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक से पहले और उसके बाद बातचीत की थी।

विनेश ने ट्वीट किया, ‘‘ आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से आज बहुत अच्छी मुलाकात हुई। खेल के प्रति उनका उत्साह और प्रेम वास्तव में असीम है। खिलाड़ियों के लिए आपकी चिंता से वास्तव में प्रभावित हूं। मुझ से और मेरे परिवार के साथ बातचीत करने के अपने वादे को पूरा करने के लिए और अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर।’’

ट्विटर पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में विनेश अपनी मां और भाई के साथ प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रही थीं।

विनेश ने कमजोरी की शिकायत करते हुए हाल ही में विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल को बीच में ही छोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें