देश की खबरें | पहलवान राहुल अवारे कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता पहलवान राहुल अवारे को राष्ट्रीय शिविर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोनीपत स्थित केंद्र पर पहुंचने के बाद कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर विश्व चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता पहलवान राहुल अवारे को राष्ट्रीय शिविर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोनीपत स्थित केंद्र पर पहुंचने के बाद कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया।

अवारे पांचवें भारतीय पहलवान हैं जिन्हें इस घातक वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले विनेश फोगाट, दीपक पूनिया, नवीन और कृष्ण का परीक्षण भी पॉजीटिव आया था।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे पब और बार, खड़े होकर नहीं पी सकेंगे शराब.

अवारे ने पिछले साल नूर सुल्तान में विश्व चैंपियनशिप में 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अवारे को एहतियात के तौर पर और आगे की निगरानी के लिये साइ के पैनल वाले अस्पताल में भेज दिया गया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 23,350 नए केस, 328 लोगों की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है, ‘‘अवारे यहां पहुंचने के बाद से ही पृथकवास पर थे और किसी अन्य खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य के संपर्क में नहीं आये थे। ’’

दीपक पूनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और वह अपने घर में पृथकवास पर हैं क्योंकि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।

विनेश भी बीमारी से उबर गयी हैं। उनका परीक्षण दो बार नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर वह अपने घर में पृथकवास पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\