ताजा खबरें | अगस्त के मध्य से ही दुनिया भर में मंकीपॉक्स मामलों में कमी : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि इस साल अगस्त के मध्य से दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों में कमी आ रही है।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि इस साल अगस्त के मध्य से दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों में कमी आ रही है।

उन्होंने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक जो मामले पाये गये हैं वे गंभीर नहीं हैं और उन पर उपचार का प्रभाव हो रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कुछ देशों में जांच औषधियों का उपयोग केवल क्लीनिकल अनुसंधान तंत्र में ही किया जा रहा है।

पवार ने कहा कि रोग के निदान के लिए नैदानिक क्षमता निर्माण के मकसद से देश भर में मंकीपॉक्स के परीक्षण के लिए 20 आईसीएमआर नेटवर्क प्रयोगशालाओं को परिचालनरत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 23 जुलाई 2022 को मंकीपॉक्स रोग के प्रसार को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक आपात स्थिति घोषित किया था (किंतु) अगस्त 2022 से मंकीपॉक्स के वैश्विक प्रसार में गिरावट का दौर देखा जा रहा है।’’

पवार ने कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण आम तौर पर दो से चार सप्ताह तक चलते हैं। मानवों में यह संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने या वायरस से दूषित हुई किसी सामग्री के स्पर्श से संचारित होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका