एजेंसी न्यूज

दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1.65 लाख के पार हुई

हालांकि माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर जारी आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल अधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1.65 लाख के पार हुई

एएफपी द्वारा संकलित, आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 193 देशों में 2,403,410 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है जिनमें से 5,37,700 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

हालांकि माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर जारी आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल अधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अमेरिका अब कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है जहां कोविड-19 से मृतकों की संख्या 40,683 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 7,59,786 है। इनमें से 70,980 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

इटली कोविड-19 से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 23,660 लोगों की मौत के साथ 1,78,972 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसी प्रकार स्पेन में 2,00,210 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 20,852 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से 19,718 लोगों ने जान गंवाई है एवं कुल 1,52,894 मामलों की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में 16,060 मौतों के साथ कुल 1,20,067 लोग संक्रमित हुए हैं।

चीन में जहां पर दिसंबर में सबसे पहले संक्रमण की शुरुआत हुई , वहां 4,632 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है और 82,747 लोग संक्रमित हुए हैं।

यूरोप में कोरोना वायरस से 11,83,307 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,04,028 लोगों ने जान गंवाई है। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से कोरोना वायरस के 7,93,169 मामले सामने आए हैं जिनमें 42,212 लोगों की मौत हुई है।

पूर्वी और दक्षिण एशिया में 1,66,453 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,030 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में 126,793 लोग संक्रमित हैं जिनमें 5,664 लोगों की मौत हुई है।

लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 103,857 मामले आए हैं जिनमें से 5,068 की मौत हुई है। अफ्रीका में कुल संक्रमितों की संख्या 21,957 है जिनमें 1,124 लोगों की मौत हुई है। ओशियाना क्षेत्र में 7,879 मामले आए हैं और 90 की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).