विदेश की खबरें | दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ 40 लाख के पार, छह लाख से ज्यादा मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ 40 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,37,000 मामले सामने आने की पुष्टि की थी। अमेरिका में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है वहीं भारत में संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।
अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ 40 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,37,000 मामले सामने आने की पुष्टि की थी। अमेरिका में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है वहीं भारत में संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।
ईरान की सरकारी संवाद समिति आईआरएनए ने शनिवार को कहा कि ईरान के राष्ट्रपति ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि करीब ढाई करोड़ ईरानी नागरिक संक्रमित हो सकते हैं।
हसन रुहानी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक नए अध्ययन को उद्धृत करते हुए यह बात कही। इस अध्ययन को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में इस महामारी से ईरान सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां अब तक संक्रमण के 2,70,000 मामले सामने आ चुके हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में जांच में कमी के कारण संक्रमण के मामले कहीं ज्यादा हैं। अब जब देश लॉकडाउन की पाबंदियों में रियायत दे रहे हैं ऐसे में मामलों की एक नयी लहर आ सकती है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत.
अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस के बाद दक्षिण अफ्रीका कोरोना वायरस से दुनिया के सबसे बुरी तरह प्रभावित पांच देशों में शामिल हो सकता है। वहां संक्रमण के मामलों की संख्या 3,50,000 के करीब पहुंच गई है। मामलों के मौजूदा रुझानों को देखकर लगता है कि वह पेरू से आगे निकल जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण का नया केंद्र गौटेंग प्रांत है जहां देश की करीब एक चौथाई आबादी रहती है, जिनमें से बहुत से करीब भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं।
अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों में से करीब आधे मामले इसी देश से हैं।
भारत में 34,884 नए मामले सामने आएं हैं और स्थानीय सरकारें देश के कुछ इलाकों में लॉकडाउन को लागू कर रही हैं जिस दौरान सिर्फ आवश्यक खाद्य आपूर्ति व स्वास्थ्य सेवाओं की इजाजत है।
अमेरिका के टेक्सास और कैलीफोर्निया में कोरोना वायरस से मरीजों की बाढ़ को संभालने के लिये सेना के चिकित्साकर्मियों को तैनात किया गया है। सबसे घनी आबादी वाले दोनों राज्यों में करीब 10 हजार नए मामले आए हैं और मरने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है।
चीन के शिनजियांग प्रांत में कोविड-19 के नए मामले बढ़कर 17 हो गए हैं।
बांग्लादेश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख के पार पहुंच गई है हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह संख्या काफी ज्यादा होगी क्योंकि देश में जांच के लिये पर्याप्त प्रयोगशालाएं नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में अधिकतर लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है और इस महीने के अंत में आने वाले त्योहार ईद अल-अजहा से जुड़ी खरीदारी के लिये बाजारों में उमड़ रहे हैं।
वहीं ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उम्मीद जताई थी कि क्रिसमस तक देश लॉकडाउन से उबर जाएगा और हालात सामान्य होंगे लेकिन वैज्ञानिक उनकी इस उम्मीद से इत्तेफाक नहीं रखते। खास तौर पर तब जब इस बीमारी के टीके को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है।
ब्रिटेन में कोविड-19 के कारण 45,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जो यूरोप में सर्वाधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

