देश की खबरें | उप्र के सभी जिलों में 15 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व युवा कौशल दिवस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 15 जुलाई को सभी जिलों में विश्व युवा कौशल दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
लखनऊ, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 15 जुलाई को सभी जिलों में विश्व युवा कौशल दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार इस मौके पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में 12, 13 या 14 जुलाई को (जनपद की सुविधा अनुसार) रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को सीधी नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा।
रोजगार मेले की तैयारी के लिए जिलों में जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कौशल विकास की सफल कहानियां, प्रशिक्षण केंद्रों की प्रदर्शनी, प्रेरक संवाद सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।
अग्रवाल ने बताया कि जिले के सफल प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें मंच पर अपनी कहानी साझा करने का अवसर मिलेगा।
मंत्री का कहना है कि जनपद में स्थापित महत्वपूर्ण उद्योगों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें समस्त प्रशिक्षण प्रदाता हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में वो उत्पाद रखे जाएंगे जो इन संस्थानों के छात्र या छात्राओं द्वारा निर्मित किए गए हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

