देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व एकजुट हुआ-बीएल संतोष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज समूचा विश्व एकजुट हुआ है और अनेक मामलों में मिलकर काम कर रहा है।
रांची, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज समूचा विश्व एकजुट हुआ है और अनेक मामलों में मिलकर काम कर रहा है।
यहां झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए संतोष ने यह बात कही। शनिवार को भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई।
यह भी पढ़े | अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक भी पाए गए कोरोना संक्रमित, परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आना बाकी.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद, चीन, कोरोना आदि मामलों पर पूरे विश्व को एकजुट किया है।
बैठक में महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कोरोना काल में पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण रखा।
यह भी पढ़े | अमिताभ और अभिषेक बच्चन को हुआ कोरोना, नानावटी अस्पताल में भर्ती, इन नेताओं ने स्वस्थ होने की मांगी दुआ.
संतोष ने कहा कि पार्टी के लिय सेवा नारा नहीं बल्कि संकल्प है, स्वभाव है। उन्होंने कहा कि आज देश की 130 करोड आवादी में आठ लाख लोगों तक ही संक्रमण पहुंचा है और बड़ी बात यह है कि इनमें 4लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गये हैं और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा की बडी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि मुंबई के धारावी जैसे बड़ी बस्ती को संक्रमण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से बचाया है। कार्यकर्ता मृतकों का अन्तिम संस्कार भी कर रहे
हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा की हमें संगठन की मजबूती के लिए विचारधारा को भी बूथों तक पहुचाना है।
उन्होने कहा की राज्य सरकार की नाकामियों को जनता समझ चुकी है, छह माह में ही हेमंत सरकार इतनी भ्रष्ट हो जायेगी इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह जन
विरोधी,आदिवासी विरोधी,विकास विरोधी सरकार है जिसे उखाड़ फेंकने का
संकल्प लेकर हमे जनता के बीच जाना है।
नेता विधायाक दल बाबू लाल मरांडी ने कहा की हेमंत सरकार परिवार और पैसे
के लिये काम कर रही है तथा इस सरकार में हत्या लुट बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।उन्होंने कहा कि यह सरकार बालू,पत्थर माफिया से मिली हुई है,राज्य का खजाना यह नहीं भरना चाहती। कई जिलों मे खनिजों से प्राप्त पैसे अकाउंट मे पडे़ है खजाना खाली एक बहाना है।
, इन्दु, ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)