खेल की खबरें | विश्व टीम चैंपियनशिप: मनिका का निराशाजनक प्रदर्शन, जर्मनी से हारी भारतीय महिला टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीजा अकुला और दीया चितले ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने दोनों मैच हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को शनिवार को यहां आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप के पहले मैच में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

चेंगदू, एक अक्टूबर श्रीजा अकुला और दीया चितले ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने दोनों मैच हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को शनिवार को यहां आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप के पहले मैच में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुष टीम ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया और ग्रुप दो के शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता और विश्व में 44वें नंबर की बत्रा दुनिया की आठवें नंबर की यिंग हान के सामने नहीं टिक पाई। जर्मन खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 3-0 (11-3 11-1 11-2) से हराकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

विश्व की 77वें नंबर की श्रीजा ने इसके बाद अपने से अधिक रैंकिंग की नीना मित्तलहम को 3-0 (11-9 12-10 11-7) से हराकर भारत को वापसी दिलाई।

इसके बाद विश्व में 122वें स्थान की दीया ने सबाइन विंटर पर कड़े मुकाबले में 3-1 (11-9 8-11 11-6 13-11) से जीत दर्ज करके भारत को बढ़त दिला दी।

एशियाई खेलों की पदक विजेता बत्रा ने अपने दूसरे मैच में दमदार शुरुआत की, लेकिन वह पहला गेम जीतने के बावजूद दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी मित्तलहम से 1-3 (11-7 6-11 7-11 8-11) से हार गई जिससे मुकाबला 2-2 से बराबर हो गया। श्रीजा निर्णायक मैच में यिंग से 0-3 (3-11 5-11 4-11) हार गई।

भारतीय महिला टीम ग्रुप पांच में तीसरे स्थान पर है।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

हरमीत देसाई ने एल्मुरोड खोलिकोव को 3-0 (11-9 11-9 11-1) से, जी साथियान ने अब्दुलअज़ीज़ एनोरबोएव को 3-0 (11-3 11-6 11-9) और मानव ठक्कर ने शोखरुख इस्कंदर को 3-0 (11-8 11-5 11-5) से हराया।

इस जीत से भारत ग्रुप दो में जर्मनी और फ्रांस के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला जर्मनी से जबकि महिला टीम का चेक गणराज्य से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका