एजेंसी न्यूज

विश्व तैराकी चैंपियनशिप मई 2022 तक स्थगित

विश्व तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी।

विश्व तैराकी चैंपियनशिप मई 2022 तक स्थगित

तोक्यो ओलंपिक के 2020 से 2021 तक स्थगित होने के बाद विश्व तैराकी चैंपियनशिप की तारीखों को भी एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

विश्व तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी।

नई तारीखों के अनुसार तोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 को शुरू होंगे। इसके बाद पैरालंपिक खेल होंगे जो 24 अगस्त से खेले जाएंगे।

फिना के अध्यक्ष जूलियो मेगलियोन ने बयान में कहा, ‘‘संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा और उनका पक्ष जानने के बाद हमें इसमें कोई संदेश नहीं कि इस फैसले से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ संभावित हालात मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभूतपूर्व अनिश्चितता के समय फिना को उम्मीद है कि तारीखों की घोषणा से सभी संबंधित हितधारकों को योजना बनाने में सहायता मिलेगी।’’

विश्व चैंपियनशिप में गोताखोरी, ओपन वाटर तैराकी, लयबद्ध तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं भी होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).