एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व एकल क्वालीफायर्सफ: मनिका और सुतिर्था जीते जबकि शरत और साथियान हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी ने तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश के तहत विश्व एकल क्वालीफायर्स के महिला नॉकआउट चरण-एक के शुरूआती दौर में रविवार को अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।

खेल की खबरें | विश्व एकल क्वालीफायर्सफ: मनिका और सुतिर्था जीते जबकि शरत और साथियान हारे

दोहा, 14 मार्च भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी ने तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश के तहत विश्व एकल क्वालीफायर्स के महिला नॉकआउट चरण-एक के शुरूआती दौर में रविवार को अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।

मनिका ने बुल्गारिया की मारिया योवकोवा पर 11-5 11-7 11-4 11-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

मुखर्जी ने लिसा लुंग ने चौथे गेम में टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 11-3 11-5 11-7 12-10 से मुकाबला अपने नाम किया।

पुरुष एकल के शुरूआती दौर के मैचों में अचिंता शरत कमल और जी साथियान को इटली के खिलाड़ियों के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा।

साथियान को मिहाई बोबोसिया ने 11-7 11-6 11-8 11-5 से हराया जबकि शरत को नियागोल स्तोयानोव ने कड़े मुकाबले में 11-9 6-11 8-11 4-11 11-8 10-12 से परास्त किया।

इस टूर्नामेंट से चार पुरूष और पांच महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक का कोटा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).