जरुरी जानकारी | दुनिया को व्यापार नीति, हरित लक्ष्यों को दस गुना करना चाहिए : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दुनिया को व्यापार नीति और पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को अलीग अलग रखना चाहिए।

नयी दिल्ली, 14 जून केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दुनिया को व्यापार नीति और पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को अलीग अलग रखना चाहिए।

गोयल ने सोमवार को संयुक्तराष्ट्र व्यापार मंच, 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के विकसित देशों को व्यापार और जलवायु परिवर्तन के बीच ‘ अधिक घाल-मेल’ नहीं करना चाहिए।

गोयल ने उम्मीद जताई कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) जैसे निकाय विकासशील और अल्पविकसित देशों के प्रति अधिक कड़ा रवैया नहीं अपनाएंगे, क्योंकि अब इन देशों के प्रति अधिक सहानुभूति, उदारता तथा समर्थन दिखाने का समय है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व के करारों या प्रतिबद्धताओं के मामले में नरमी की जरूरत है, जिससे इन देशों को अपनी अर्थव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का मौका मिल सके।’’

गोयल ने कहा कि व्यापार नीति दुनियाभर में अधिक समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने वाली होनी चहिए और सभी देशों को जलवायु न्याय और सतत जीवनशैली के लिए काम करने की जरूरत है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विकसित देश व्यापार और जलवायु चुनौतियों के पारस्परिक प्रभाव का बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि व्यापार सभी देशों को समृद्ध करने वाला होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके जरिये ऐसी व्यापारिक अड़चनें खड़ी नहीं की जानी चाहिए जो अंतत: गरीब और अल्प विकसित देशों की समृद्धि में बाधक बनें।

गोयल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें व्यापार नीति और हमारे हरित लक्ष्यों को दस गुना करना चहिए।’’

उन्होंने कहा कि संयुक्तराष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय एजेंसियों को जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए दुनिया को एकसाथ लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी