देश की खबरें | विश्व सुंदरी कैरोलिना बिलावस्का एक दिवसीय यात्रा पर कश्मीर आएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व सुंदरी कैरोलिना बिलावस्का एक कार्यक्रम के लिए सोमवार को कश्मीर की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगी।

नयी दिल्ली/श्रीनगर, 27 अगस्त मौजूदा विश्व सुंदरी कैरोलिना बिलावस्का एक कार्यक्रम के लिए सोमवार को कश्मीर की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगी।

महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली मुंबई की एक संस्था की अध्यक्ष रुबल नेगी के अनुसार, बिलावस्का, मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना सहित अन्य विजेताओं के साथ यहां आएंगी।

नेगी ने कहा, ‘‘अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है, यह यहीं है...। और यह कैसे संभव है कि मिस वर्ल्ड यहां आने चूक जाएं।’’ नेगी, रुबल नेगी आर्ट फाउंडेशन एंड स्टूडियो सक्षम की प्रमुख हैं।

यह आयोजन भारत में पीएमई मनोरंजन के अध्यक्ष जमील सईदी और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

बिलावस्का की जम्मू-कश्मीर यात्रा इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतिस्पर्धा के 71वें संस्करण से पहले हो रही है। भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया है।

भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करने जा रहा है। इसने पिछली बार 1996 में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन में पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि कार्यक्रम से पहले मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा की विजेता का यह दौरा उस क्षेत्र में हो रहा है, जहां कुछ महीने पहले जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\