एजेंसी न्यूज

विश्व नेताओं को वायरस के दूसरे दौर की आशंका लेकिन उम्मीद कायम है

राजकोषीय मंत्री स्टीवन मनूशिन ने अनुमान जताया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी छमाही में बेरोजगारी दर को कम कर मंदी से उबर जाएगी। पिछले हफ्ते और 32 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन किया था जिससे पिछले सात हफ्तों में ऐसे लोगों की कुल संख्या 3.35 करोड़ हो गई है।

विश्व नेताओं को वायरस के दूसरे दौर की आशंका लेकिन उम्मीद कायम है

पूरी दुनिया में वायरस के प्रकोप के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश की जा रही है जहां वैश्विक नेता लॉकडाउन में छूट देने के साथ ही संक्रमण के दूसरे दौर के प्रति भी आगाह कर रहे हैं।

राजकोषीय मंत्री स्टीवन मनूशिन ने अनुमान जताया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी छमाही में बेरोजगारी दर को कम कर मंदी से उबर जाएगी। पिछले हफ्ते और 32 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन किया था जिससे पिछले सात हफ्तों में ऐसे लोगों की कुल संख्या 3.35 करोड़ हो गई है।

मनूशिन ने कहा, ‘‘मेरे विचार उछाल देखने को मिल सकता है।” लेकिन व्हाइट हाउस समर्थित कोरोना वायरस प्रतिमान तैयार करने वाले वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक संस्थान के निदेशक ने कहा है कि कारोबारों को फिर से खोलने की कार्रवाई के 10 दिनों के भीतर ज्यादा मौतें और मामले सामने आ सकते हैं।”

इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के डॉ क्रिस्टोफर मुर्रे ने कह कि जहां मामले और मौत अनुमान से ज्यादा हो रहे हैं उनमें इलिनोइस, एरिजोना और कैलिफोर्निया शामिल हैं।

जोखिम अब भी खत्म नहीं हुआ है, इसकी याद दिलाते हुए पेंस ने यह कदम तब उठाया है जब व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्यबल के तीन सदस्य संक्रमित सहयोगी के साथ संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में चले गए थे।

ब्रिटेन में, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलने की घोषणा की है लेकिन नागरिकों से अब तक हुई प्रगति पर पानी नहीं फेरने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा कि जो ऐसी नौकरी में हैं जो घर से नहीं की जा सकती उन्हें इस हफ्ते से “काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।”

खुद भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुए जॉनसन ने इस वायरस के प्रति सख्त रुख अपनाया था और अब उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटेन नये संक्रमण को नियंत्रित कर पाएगा तो वह एक जून से स्कूल एवं दुकानों को खोल सकते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).