एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विश्व जूनियर तैराकी: अपेक्षा फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, आठवें स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रही।

देश की खबरें | विश्व जूनियर तैराकी: अपेक्षा फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, आठवें स्थान पर रहीं

नयी दिल्ली, एक सितंबर अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रही।

इस 17 वर्षीय भारतीय तैराक ने बुधवार को फाइनल में दो मिनट 19.14 सेकंड का समय निकाला और वह आठ तैराकों में अंतिम स्थान पर रही।

अपेक्षा ने इससे पहले क्वालीफाइंग में दो मिनट 18.18 सेकंड का समय निकालकर अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ में सुधार किया और फाइनल में जगह बनाई। वह किसी विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो मिनट 18.39 सेकंड था जो उन्होंने जून में बनाया था लेकिन अभी इसे भारतीय तैराकी महासंघ से मान्यता मिलने का इंतजार है।

तैराकी में किसी समय को राष्ट्रीय रिकॉर्ड तभी माना जाता है जब इसे राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में हासिल किया गया हो। अन्य प्रतियोगिताओं में निकाले गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ कहा जाता है।

इस बीच पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के वेदांत माधवन गलत शुरुआत के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए जबकि संभव रामा राव फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। उन्होंने एक मिनट 55.71 सेकंड का समय लिया और वह 27वें नंबर पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).