खेल की खबरें | विश्वकप अंडर-20: इटली ने ब्राज़ील और जापान ने सेनेगल को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील को इटली ने 3-2 से हराया जबकि जापान ने सेनेगल को 1-0 से उलटफेर का शिकार बनाया।

खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील को इटली ने 3-2 से हराया जबकि जापान ने सेनेगल को 1-0 से उलटफेर का शिकार बनाया।

नाइजीरिया और कोलंबिया ने भी अपने मैच जीते लेकिन उनका सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीमों से था। नाइजीरिया ने डोमिनिका गणराज्य को 2-1 से हराया जबकि कोलंबिया ने इजरायल को इसी अंतर से पराजित किया।

इटली ने ग्रुप डी के इस मैच में शुरू में ब्राजील पर दबदबा बनाया और एक समय वह 3-0 की बढ़त पर था। उसकी तरफ से मेटियो प्राटी ने 11वें मिनट में पहला गोल किया जबकि सेसरे कासादेई ने इसके बाद 27वें और 35वें मिनट में गोल किए।

ब्राजील की तरफ से मार्कोस लिएंड्रो ने 72वें और 87वें मिनट में गोल किए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।

सेनेगल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में जापान की तरफ से स्ट्राइकर कुरयू मात्सुकी ने 15वें मिनट में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\