खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप: साइना प्री क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने मंगलवार को यहां हांगकांग की चेउंग नगन यी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
तोक्यो, 23 अगस्त लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने मंगलवार को यहां हांगकांग की चेउंग नगन यी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
साइना ने पहले दौर के इस मैच में नगन यी को 38 मिनट में 21-19, 21-9 से पराजित किया।
विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी यह 32 वर्षीय खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है क्योंकि दूसरे दौर की उनकी प्रतिद्वंदी नाजोमी ओकुहारा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। इससे साइना को ‘बाई’ मिल गई।
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
भारतीय जोड़ी को मलेशिया की येन युआन लो और वेलेरी सियो को 21-11 21-13 से हराने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवगन की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय जोड़ी इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मूर से 10-21, 21-23 से हार गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

