खेल की खबरें | विश्व चैंपियन गुकेश ने टाटा शतरंज में कीमर को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत से यह भारतीय खिलाड़ी लाइव रेटिंग में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया। उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लियोन ल्यूक मेंडोंका के साथ ड्रॉ खेला था।
इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत से यह भारतीय खिलाड़ी लाइव रेटिंग में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया। उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लियोन ल्यूक मेंडोंका के साथ ड्रॉ खेला था।
टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है। गुकेश दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ हमवतन आर प्रज्ञाननंदा और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम के साथ ड्रॉ खेला, जबकि अब्दुसात्तोरोव ने एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जोर्डन वान फॉरेस्ट को हराया।
पांचवें दौर के बाद प्रज्ञाननंदा और अब्दुसत्तोरोव दोनों चार-चार अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं, जबकि गुकेश स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ उनसे केवल आधा अंक पीछे हैं। फेडोसीव ने अमेरिका के शीर्ष वरीय फैबियानो कारूआना को हराया।
एरीगैसी ने जहां हमवतन मेंडोंका से ड्रॉ खेला वहीं पी हरिकृष्णा भी गत चैंपियन चीन के वेई यी के खिलाफ अपने काले मोहरों से कुछ खास नहीं कर सके।
चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने जर्मनी की फ्रेडरिक स्वेन के साथ ड्रॉ खेला, जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख नीदरलैंड की इरविन एल'एमी से हार गईं। वैशाली के 2.5 और दिव्या के 1.5 अंक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

