जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग के साथ मिलकर काम कर रहे है: जोमैटो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो प्रतिस्पर्धा कानूनों का अनुपालन करने के लिए नियामक के साथ मिलकर काम कर रही है।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो प्रतिस्पर्धा कानूनों का अनुपालन करने के लिए नियामक के साथ मिलकर काम कर रही है।

जोमैटो ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ रेस्तरांओं को तरजीह देने के मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के समक्ष अपनी बात रखेगी।

सीसीआई ने स्विगी और जोमैटो के खिलाफ रेस्तरां भागीदारों के साथ कथित अनुचित व्यापार व्यवहार को लेकर विस्तृत जांच का आदेश दिया था।

जोमैटो ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘आयोग ने अपने आदेश में कहा कि उसे प्रथम दृष्टया कमीशन या सेवाओं को लेकर हमारी स्वतंत्रता के संबंध में कोई चिंता नहीं मिली है।’’

सीसीआई ने हालांकि अपने आदेश में कहा था कि वह रेस्तरां भागीदारों को तरजीही देने और सभी मंचों पर मूल्य को तय करने जैसे समान पहलुओं की जांच करेगा।

वही जोमैटो ने कहा कि वह सीसीआई के साथ मिलकर काम करेगी और जांच में सहयोग करेगी।

कंपनी ने कहा कि वह नियामक को समझाएगी कि उसका व्यापार व्यवहार प्रतिस्पर्धा कानूनों के अनुपालन में हैं और भारत में प्रतिस्पर्धा पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।

कंपनी ने कहा कि वह सीसीआई के किसी भी सुझाव का तत्काल रूप से अनुपालन करेगी।

नियामक ने यह आदेश दरअसल भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) की शिकायत के बाद जारी किया है। दोनों कंपनियों के खिलाफ उनके रेस्तरां भागीदारों के साथ अनुचित तरीके से व्यापार करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी