देश की खबरें | कार्यकर्ता कांग्रेस को हल्के में ना लें, आम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कड़ी मेहनत करें: विजयेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कड़ी मेहनत करें और प्रतिद्वंद्वी दल को हल्के में ना लें खासकर ऐसे समय में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने माना कि कर्नाटक समेत देशभर में भाजपा के समर्थन में एक तरह की लहर है।

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कड़ी मेहनत करें और प्रतिद्वंद्वी दल को हल्के में ना लें खासकर ऐसे समय में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने माना कि कर्नाटक समेत देशभर में भाजपा के समर्थन में एक तरह की लहर है।

वह यहां पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के नये पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। विजयेंद्र ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘हर चुनाव में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। अगर हमें उन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना है तो हमें अपने विरोधियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’’

उन्होंने पार्टी सदस्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जन हितैषी कार्यक्रम लोगों तक पहुंचें।

राज्य भाजपा प्रमुख के रूप में 10 नवंबर को नियुक्त किए गए विजयेंद्र ने 23 दिसंबर को पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव, जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव से लेकर वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के साथ-साथ विधान परिषद चुनावों को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को जिम्मेदार होना चाहिए और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण वह समय है जिस समय हमें यह जिम्मेदारी मिली है।’’ विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा और जद(एस) मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और राज्य की सभी 28 सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस को ‘सत्ता के नशे में’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को उचित जवाब देने के साथ-साथ हमें नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की दिशा में काम करना है... हमें यह संदेश देना है कि कर्नाटक दक्षिण भारत में भाजपा का सिर्फ मजबूत गढ़ नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित किला भी है।’’

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सलाह दी कि वे मोदी की लोकप्रियता को वोट में तब्दील करने पर ध्यान केंद्रित करें और तुरंत आगे बढ़ें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन