एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में बूथ की सुरक्षा पर भी ध्यान दें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं से आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सभी लोकसभा चुनाव-2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर सावधान भी रहें।

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में बूथ की सुरक्षा पर भी ध्यान दें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

लखनऊ, 21 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं से आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सभी लोकसभा चुनाव-2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर सावधान भी रहें।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘हटेगी तभी देश में लोकतंत्र बचेगा।’’

पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक सपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। उत्तर प्रदेश ही लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। भाजपा की साजिश और षड्यंत्र से हमें सतर्क रहना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर भी सावधान रहना है। भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आना है।’’

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा चंदा वसूली और चंदा चोरी के मामले में बेनकाब हो चुकी है। भाजपा ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनी तक से चंदा वसूल किया। पोल खुल जाने से बौखलाई भाजपा विपक्ष पर हमलावर है।’’

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा अब विपक्षियों के कुछ बैंक खातों को भी ‘फ्रीज’ (लेन-देन पर रोक लगाना) कर रही है।

यादव ने कहा, ‘‘ देश में किसानों को हक दिलाने के लिए चौधरी चरण सिंह जी से बड़ा आज तक कोई नेता नहीं हुआ। उन्होंने सबसे पहले गरीब, किसान की आवाज उठाई थी और उनको हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। हम सब उन्हीं के रास्ते पर चलने का काम मिलकर करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा हटेगी तो देश में लोकतंत्र बचेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का बनाया संविधान बचेगा। भाजपा हारेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).