देश की खबरें | देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका: हेमंत सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रांची, एक मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सोरेन ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।

श्रम दिवस पूरे झारखंड में मनाया जा रहा है और विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्रमिकों के अथक प्रयास और अथक संघर्ष देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हमेशा इन सभी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी श्रमिका को शुभकामनाएं दीं।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “देश और राज्य की प्रगति में मजदूरों की अहम भूमिका होती है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव है। मैं सभी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

झारखंड में कई मजदूर संघों ने मुख्य रूप से धनबाद, जमशेदपुर और रांची में कई कार्यक्रम आयोजित कर श्रम दिवस मनाया।

श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में राज्य सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र में 96,61,245 श्रमिक पंजीकृत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\