एजेंसी न्यूज

Uttarakhand Shocker: टिहरी में 8 वर्षीय बच्ची के साथ मजदूर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र में एक मजदूर के आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Uttarakhand Shocker: टिहरी में 8 वर्षीय बच्ची के साथ मजदूर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Uttarakhand Shocker:  उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र में एक मजदूर के आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है . पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पिछले कई सालों से गांव में ही मजदूरी का कार्य करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) (45) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पॉक्सो न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मामले की जांच कर रही वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशा पंचम ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम आरोपी, बालिका को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पीड़िता अपने घर पहुंची. यह भी पढ़े: Mumbai Shocker: सायन में अस्पताल की इमारत की छत पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप, एक गिरफ्तार

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बढापुर क्षेत्र में पूरनपुर-मुतरजापुर का रहने वाला आरोपी पिछले 10-12 सालों से गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका की चिकित्सकीय जांच में उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).