एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | निर्माणाधीन सोसाइटी में ऊंचाई से नीचे गिरा मजदूर, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-135 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश की खबरें | निर्माणाधीन सोसाइटी में ऊंचाई से नीचे गिरा मजदूर, मौत

नोएडा, 25 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले में एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-135 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बीती रात की है।

उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सोसाइटी में काम कर रहा विजय (25 वर्ष) ऊंचाई से नीचे गिर गया। वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था।

सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में विजय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत करने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).