देश की खबरें | ठाणे में निर्माण स्थल पर लोहे की छड़ गिरने से मजदूर की मौत, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निर्माण स्थल पर 22 वर्षीय मजदूर के ऊपर लोहे की छड़ गिरने और उसके शरीर के आर-पार हो जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), छह जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निर्माण स्थल पर 22 वर्षीय मजदूर के ऊपर लोहे की छड़ गिरने और उसके शरीर के आर-पार हो जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बदलापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना एक जुलाई को बदलापुर इलाके में हुई और पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित निर्माण स्थल पर काम कर रहा था, उसी वक्त कुछ मजदूर एक ‘डक्ट’ से लोहे की छड़ें निकालकर ऊपरी मंजिल तक पहुंचा रहे थे, तभी एक छड़ गलती से पीड़ित के ऊपर गिर गया और उसके शरीर के आर-पार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने छड़ को बाहर निकाला और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन शव परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि ठेकेदार ने मजदूरों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान नहीं किए थे और उनकी सुरक्षा के लिए कोई सावधानी नहीं बरती थी, जिससे दुर्घटना हुई और मजदूर की मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\