देश की खबरें | रसायन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, फैक्ट्री मालिक व दो अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जींद जिले में एक रसायन फैक्ट्री में काम के दौरान रसायन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत होने के मामले में फैक्ट्री मालिक तथा दो अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जींद (हरियाणा), 22 मई जींद जिले में एक रसायन फैक्ट्री में काम के दौरान रसायन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत होने के मामले में फैक्ट्री मालिक तथा दो अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृत मजदूर की पहचान नरेश के तौर पर हुई है जो सफीदों के निकट एक फैक्ट्री में पिछले तीन-चार माह से कार्य कर रहा था।

मृतक की पत्नी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 18 मई को फैक्ट्री में काम करते समय उसके पति की रसायन की चपेट में आने से तबीयत खराब हो गई थी तथा साथी मजदूर उसे घर के बाहर छोड़ कर चले गए।

शिकायत के मुताबिक, वह अपने पति को उपचार के लिए सफीदों के एक निजी अस्पताल ले गई जहां हालत बिगड़ने पर उसे (नरेश को) पानीपत के एक अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई।

पिंकी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिक तथा दोनों अस्पतालों की लापरवाही की वजह से उसके पति की मौत हुई है।

सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पिंकी की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक तथा सफीदों व पानीपत के दो अस्पतालों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\