देश की खबरें | पुलिसकर्मियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कठुआ पुलिस थाने में कामकाज शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के एक पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण एक पखवाड़े तक बंद रहने के बाद थाने का कामकाज सोमवार से फिर शुरू हो गया।
जम्मू, 15 जून जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के एक पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण एक पखवाड़े तक बंद रहने के बाद थाने का कामकाज सोमवार से फिर शुरू हो गया।
कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘यह सूचना देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कठुआ पुलिस थाने के सभी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। पुलिस थाना जनता के लिए खुला है।’’
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पुलिस थाने में कामकाज शुरू हो गया।
उन्होंने बताया, ‘‘तीन पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो गए हैं लेकिन घरों में पृथक-वास में होने के कारण वह ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं।’’
यह भी पढ़े | कोविड-19 के मुंबई के धारावी में 25 नए मामले पाए गए: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि इस अवधि में कठुआ का महिला पुलिस थाना जन शिकायतों को देख रहा था।
कठुआ में संक्रमण के 159 मामले सामने आए हैं इनमें से 145 मामले ऐसे लोगों से जुड़े हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से और विदेशों से लौटे हैं। इनमे से 71 मरीज ठीक हो गए हैं और शेष का उपचार चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)