देश की खबरें | ‘जीते जी राजग में नहीं लौटूंगा’ : नीतीश ने लालू यादव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ‘जीते जी भाजपा से नहीं जुड़ेंगे।’ उन्होंने पुराने गठबंधन सहयोगी पर आरोप लगाया कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग करके राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहे हैं।

समस्तीपुर (बिहार), 14 अक्टूबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ‘जीते जी भाजपा से नहीं जुड़ेंगे।’ उन्होंने पुराने गठबंधन सहयोगी पर आरोप लगाया कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग करके राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहे हैं।

समस्तीपुर में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा के नेतृत्व पर अहंकारी होने का आरोप लगाया और अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के युग को याद किया।

भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने लालू जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके कारण मैंने उनसे अपने संबंध तोड़ लिए। इसका कुछ परिणाम नहीं आया। और अब जब हम फिर साथ हैं तो वे नए मामले दर्ज कर रहे हैं। आप इन लोगों के कामकाज की शैली को समझ सकते हैं।’’

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का नाम कुछ साल पहले आईआरसीटीसी के होटल घोटाले में आया था जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया गया था जो उस समय उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल निभा रहे थे। इन घटनाओं के बाद अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए नीतीया कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर राजग से हाथ मिला लिया था।

राजद अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हाल ही में संप्रग-1 सरकार में रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल से संबंधित नौकरियों के बदले भूखंड घोटाले के एक अन्य मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

कुमार ने कहा, ‘‘पहले हम भाजपा के साथ थे लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी भाजपा के संस्थापक और प्रमुख नेता रहे हैं, जिनके साथ हमने केंद्र सरकार में भी काम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला है। उस समय ढंग से काम होता था। वे मुझे काफी स्नेह देते थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब हम केंद्र में मंत्री थे तो प्रयास कर बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को हमने एन0आई0टी0 का दर्जा दिलाया। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।’’

जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार जिन्होंने भाजपा पर अपनी पार्टी को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए दो महीने पहले भगवा पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था, ने कहा, ‘‘जब तक मैं जीवित हूं, मैं उनके पास वापस नहीं जाऊंगा।’’

बहुदलीय महागठबंधन जिसमें जदयू, राजद, कांग्रेस और तीन वाम दल शामिल हैं, का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि सभी समाजवादी अब एक साथ आ गए हैं। सब मिलकर बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे।

भाजपा से नाता तोड़ने के बाद बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे कुमार विपक्षी एकता के प्रबल समर्थक बन गए हैं और उनका दावा है कि यह भाजपा जो वर्तमान में अजेय प्रतीत होती है, की हार सुनिश्चित करेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू