देश की खबरें | हिमाचल के मुख्यमंत्री को तिरंगा नहीं फहराने देंगे : खालिस्तान समर्थक समूह एसजेएफ की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ ने कथित तौर पर धमकी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा।

शिमला, 30 जुलाई खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ ने कथित तौर पर धमकी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा।

शिमला के पत्रकारों को सुबह दस बजकर 54 मिनट पर किए गए पहले से रिकॉर्ड फोन कॉल में यह धमकी दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को गुरपतवंत सिंह पानून बताया और कहा कि वह एसएफजे संगठन का वकील (जनरल काउंसल) है।

उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘हम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने देंगे।’’ उसने यह भी कहा कि यह वाशिंगटन डीसी से संगठन के वकील की ओर से कहा गया है। उसने अंग्रेजी में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था और हम पंजाब में जनमत संग्रह कराने की मांग करते हैं। पंजाब को आजाद करवाने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों को अपने कब्जे में लेंगे जो पंजाब का हिस्सा थे।’’

पानून ने किसानों और खालिस्तान समर्थक सिखों से भी कहा कि वे जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने दें।

हिमाचल प्रदेश में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास भी ऐसे फोन कॉल आए हैं। पुलिस ने इस धमकी के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका स्थित एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडा के तौर पर सिख जनमत संग्रह 2020 की मांग करता है। समूह का लक्ष्य पंजाब में ‘‘स्वतंत्र एवं संप्रभु’’ देश बनाना है। यह खालिस्तान बनाने के इरादों का खुलेआम समर्थन करता है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता को चुनौती देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड