देश की खबरें | महिला अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल शिविर झारखंड में 15 अक्टूबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने बुधवार को कहा कि अंडर-17 महिला विश्व कप टीम का शिविर 15 अक्टूबर से झारखंड में शुरू होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने बुधवार को कहा कि अंडर-17 महिला विश्व कप टीम का शिविर 15 अक्टूबर से झारखंड में शुरू होगा।

कोविड-19 महामारी के चलते अंडर-17 महिला विश्व कप को नवंबर से अगले साल फरवरी-मार्च में स्थगित कर दिया जिससे शिविर के आयोजन में भी विलंब हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या LJP और JDU की लड़ाई बनेगी BJP के लिए सिरदर्द, NDA में आ सकती है दरार.

दास ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अक्टूबर के पहले हफ्ते में अंडर-17 विश्व कप शिविर शुरू करने की योजना बना रहे थे लेकिन अब यह 15 अक्टूबर से शुरू होगा। ’’

बल्कि एआईएफएफ पहले शिविर अगस्त में कराना चाहता था लेकिन देश भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने से ऐसा नहीं कर सका।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत के ऑफिस तोड़े जाने को फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बताया गलत: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिविर कराने की जिम्मेदारी झारखंड को दी गयी क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे आयोजित करने के इच्छुक थे। अंडर-17 विश्व कप संभावित खिलाड़ियों में आठ झारखंड की हैं।

सीनियर पुरूष राष्ट्रीय टीम साल के बचे हुए समय में कोई मैच नहीं खेलेगी क्योंकि फीफा विश्व कप और एशिया कप क्वालीफाइंग मैच स्थगित कर दिये जिससे महिलाओं की अंडर-17 टीम की तैयारियां पहली प्राथमिकता है जिसकी मेजबानी भी भारत ही करेगा।

दास ने कहा, ‘‘अंडर-16 एएफसी चैम्पियनशिप भी स्थगित हो गयी है और सीनियर टीम भी कोई मैच नहीं खेल रही तो ध्यान महिलाओं की अंडर-17 विश्व कप टीम पर ही लगा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\