देश की खबरें | महिला फुटबॉल सीनियर टीम का पहला शिविर एक दिसंबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम का कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पहला राष्ट्रीय शिविर एक दिसंबर से गोवा में शुरू होगा जिसमें खिलाड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के साथ 2022 एएफसी एशिया कप की तैयारियां शुरू करेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम का कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पहला राष्ट्रीय शिविर एक दिसंबर से गोवा में शुरू होगा जिसमें खिलाड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के साथ 2022 एएफसी एशिया कप की तैयारियां शुरू करेंगी।

मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने शिविर के लिये 30 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 2022 चरण की मेजबानी भारत करेगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में मास्क बांटे, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने की अपील की.

टीम की ट्रेनिंग बहाली के लिये विस्तृत मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार की गयी है जिसमें कई कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशानिर्देश दिये गये हैं।

राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा कि टीम जल्द से जल्द मैदान पर लौटने को बेताब है।

यह भी पढ़े | आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी शासित East MCD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- बीजेपी द्वारा किए गए एक-एक भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘टीम जल्द से जल्द पिच पर लौटने को बेताब है। हम भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिये सतर्कता से कदम उठा रहे हैं। निगाहें एएफसी महिला एशिया कप पर लगी हैं और हमें टूर्नामेंट के शुरू होने तक अपनी तैयारियों के शिखर पर होना होगा। ’’

उन्होंने साथ ही जोर दिया कि टीम की सुरक्षा सर्वोपरि होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\