Women's Emerging Asia Cup 2023: महिला इमर्जिंग एशिया कप का सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ा, अब बांग्लादेश से फाइनल में खेलेगा भारत

भारत की अंडर-23 टीम महिलाओं के एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी क्योंकि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसका सेमीफाइनल मुकाबला एक भी गेंद खेले बिना बारिश की भेंट चढ़ गया.

भारत ए महिला टीम (Photo credit: Twitter @BCCIWomen)

मोंग कोक (हांगकांग), 20 जून भारत की अंडर-23 टीम महिलाओं के एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी क्योंकि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसका सेमीफाइनल मुकाबला एक भी गेंद खेले बिना बारिश की भेंट चढ़ गया. भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल पहले सोमवार को होना था लेकिन बारिश के कारण इसे एक दिन के लिये स्थगित कर दिया गया। पर मंगलवार को बारिश के कारण यह नहीं हो सका. यह भी पढ़ें: विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका के टीम में दिलशान मदुशंका समेत इन तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में किया गया शामिल, जिम्बाब्वे के लिए भरेंगे उड़ान

दिलचस्प बात है कि भारत ने फाइनल तक केवल एक ही मैच खेला है जिसमें अपने शुरुआती मैच में उसने मेजबान हांगकांग को नौ विकेट से हराया था. भारत के अन्य तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ गये जिसमें एक भी गेंद नहीं फेंकी गयी और इसमें श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल भी शामिल है.

बल्कि बारिश के कारण टूर्नामेंट के आठ मैच नहीं खेले जा सके. बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को छह रन से हराया जिससे वह बुधवार को होने वाले फाइनल में पहुंचा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\