देश की खबरें | महिला आयोग ने ‘पत्नी की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जो वायरल हुए एक वीडियों में पत्नी की पिटाई करता और अपशब्द कहता नजर आ रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जो वायरल हुए एक वीडियों में पत्नी की पिटाई करता और अपशब्द कहता नजर आ रहा है।

इस वीडियो में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए देखे जा रहे हैं और उनकी पत्नी प्रतिरोध करते दिख रही हैं।

यह भी पढ़े | गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को भारत रत्न देने की मांग, आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

खबरों के मुताबिक, इस पुलिस अधिकारी के कथित विवाहेत्तर संबंध को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

इस वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर इस अपराध को अंजाम दिया जाना महिला आयोग के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कुत्ते को भौंकने पर आग- बबूला हुआ किसान, गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार.

चौहान को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करती हूं कि इस मामले में दखल दें और आगे ऐसे अपराधों को होने से रोकने के लिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडियो सामने आने के बाद इस अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट