देश की खबरें | महिला आयोग प्रमुख ने कोश्यारी भेंट की, महाराष्ट्र में बढ़ते ‘लव जिहाद’ मामलों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में भेंट कर राज्य में ‘लव जिहाद’ के बढ़ते मामलों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में भेंट कर राज्य में ‘लव जिहाद’ के बढ़ते मामलों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

महिला आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, शर्मा ने आपसी सहमति से होने वाले अंतर-धार्मिक विवाह और ‘लव जिहाद’ के बीच का फर्क उनके सामने रखा और कहा कि ‘लव जिहाद’ के मामलों पर ध्यान देने की जरुरत है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के अनुसार, ‘‘अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में लव जिहाद के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आपसी सहमति से होने वाले अंतर-धार्मिक विवाह और ‘लव जिहाद’ के बीच का फर्क सामने रखा और कहा कि ‘लव जिहाद’ के मामलों पर ध्यान देने की जरुरत है।’’

आयोग के अनुसार, मुंबई में शर्मा ने राज्य सरकार के कई अधिकारियों से भी भेंट की।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

आयोग ने ट्वीट किया है, ‘‘हमारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की।’’

उन्होंने महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त होने का मुद्दा भी उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\