एजेंसी न्यूज

महिला आयोग ने मप्र पुलिस से सामूहिक बलात्कार पीड़िता को सुरक्षा देने को कहा

बताया जाता है कि आरोपियो में से तीन अवयस्क हैं।

महिला आयोग ने मप्र पुलिस से सामूहिक बलात्कार पीड़िता को सुरक्षा देने को कहा
जमात

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस से कहा कि वह बैतूल जिले में उस महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करे जिसके साथ सात व्यक्तियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था।

बताया जाता है कि आरोपियो में से तीन अवयस्क हैं।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने इस मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय लड़की के साथ 29-30 अप्रैल की दरम्यानी रात को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।

घटना के समय लड़की अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। आरोपियों ने लडकी के भाई को कुएं फेंक दिया था।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि तीन अवयस्कों सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).