देश की खबरें | शासन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी: किरण बेदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि करीब एक दशक से लंबित निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद स्थानीय शासन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 24 अक्टूबर पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि करीब एक दशक से लंबित निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद स्थानीय शासन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि परिसीमन और अन्य संबंधित कार्यों के पूरा होने के बाद पांच नगर पालिकाओं, 10 समूह पंचायतों और 98 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने की उम्मीद है जिनमें संयुक्त रूप से 800 से अधिक वार्ड हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections ABP-CVoter Opinion Poll 2020: बिहार में NDA फिर मारेगी बाजी, महागठबंधन को लगेगा झटका, चिराग पासवान की LJP भी बेहसर.

बेदी ने जनता के लिए जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘स्थानीय निकायों में एक तिहाई जन प्रतिनिधित्व महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा। इसलिए महिलाएं स्थानीय शासन और कुल मिलाकर पुडुचेरी में आने वाले वर्षों में बदलाव के लिए नेतृत्व करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि एक बार नगर निकाय के प्रतिनिधियों का चुनाव जनता द्वारा हो जाए, तो संभवत: लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए ‘राजनिवास’ तक आना नहीं पड़ेगा और उन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़े | kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पीड़ित के शव को अंतिम संस्कार से पहले देख सकेंगे परिजन.

उप राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय निकाय में निर्वाचित महिलाओं के लिए मद्यपान को नियंत्रित करने का अवसर होगा। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय चुनाव संपन्न हो जाएंगे तो वह उनके लिए प्रगति के एक युग को सामने देखती हैं।

उल्लेखनीय है कि बेदी ने रॉय पी थॉमस को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है और उनके द्वारा निकाय चुनाव कराने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिये गए हैं।

पुडुचेरी में वर्ष 2006 में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए थे जिसका कार्यकाल जुलाई 2011 में ही समाप्त हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\