देश की खबरें | बदतर हालात में दर्शकों के बिना होगा महिला अंडर 17 विश्व कप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के बीच फीफा अंडर 19 महिला विश्व कप दर्शकों के बिना भी हो सकता है ।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के बीच फीफा अंडर 19 महिला विश्व कप दर्शकों के बिना भी हो सकता है ।

दो बार स्थगित हो चुका यह टूर्नामेंट अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च के बीच होगा ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत में 10 बिलियन डॉलर निवेश के फैसले को सुंदर पिचाई की प्रशंसा की: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दास ने बंगाल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक वेबिनार में कहा ,‘‘ बदतर हालात में हमें इसे दर्शकों के बिना ही कराना होगा और यह दुखद होगा ।’’

अब तक कोरोना महामारी से देश में 22000 से अधिक जानें जा चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या आठ लाख से ऊपर है ।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन, पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को 12 घंटे का बुलाया बंद.

टूर्नामेंट के लिये शिविर अगस्त में लगेगा और झारखंड मेजबानी की दौड़ में अग्रणी है ।

सीनियर पुरूष टीम को अक्टूबर में कतर और नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर खेलने हैं और दास का कहना है कि इसके लिये शिविर भुवनेश्वर में लगेगा ।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की जांच का खर्च एआईएफएफ उठायेगा जिसे फीफा से आर्थिक सहायता की उम्मीद है । फीफा से मदद की पहली किश्त 20 जुलाई के आसपास आने की उम्मीद है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\