एजेंसी न्यूज

अंधेरा होने के बाद महिलाएं पुलिस थाने नहीं जाएं: बेबी रानी मौर्य

पूर्व राज्यपाल ने यह सलाह शुक्रवार को वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए दी.

अंधेरा होने के बाद महिलाएं पुलिस थाने नहीं जाएं: बेबी रानी मौर्य
बेबी रानी मौर्य (Photo Credits: FB)

पूर्व राज्यपाल ने यह सलाह शुक्रवार को वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए दी. बेबी रानी ने कहा कि थानों में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर रहते हैं, ‘‘परंतु में कहूंगी कि महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं. यदि जरूरी हो तो अगले दिन सुबह अपने भाई, पिता या पति को साथ लेकर ही थाने जाएं.’’

उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार में व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुआ है और महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है. मौर्य के बयान को लेकर बसपा सांसद कुवंर दानिश अली ने उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कई पीड़िताओं को बचाया

उन्होंने शनिवार को मौर्य के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ के राज में पुलिस थाने महिलाओं के लिए इतने असुरक्षित हो गये हैं कि पूर्व राज्यपाल व भाजपा उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य चेतावनी दे रही हैं कि थानों में शाम पांच बजे के बाद कंप्लेन दर्ज कराने न जाएं क्योंकि वहां शाम के समय महिला का जाना ख़तरे से ख़ाली नहीं है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).