एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में 95 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक महिला पुलिसकर्मी को एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एसीबी ने बताया कि यह रिश्वत कथित रूप से एक पुलिस निरीक्षक के कहने पर मांगी गई थी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में 95 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
(Photo Credits Twitter)

छत्रपति संभाजीनगर, 26 जून : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक महिला पुलिसकर्मी को एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एसीबी ने बताया कि यह रिश्वत कथित रूप से एक पुलिस निरीक्षक के कहने पर मांगी गई थी. एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि धाराशिव ग्रामीण पुलिस थाने में तैनात 34 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी को बुधवार को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

एक व्यक्ति मदद मांगने के लिए पुलिस थाने के निरीक्षक के पास गया था. इस व्यक्ति का बेटा एक मामले में आरोपी था. अधिकारी ने बताया कि निरीक्षक ने व्यक्ति को अपनी महिला सहकर्मी से मिलने के लिए कहा, जिसने अपने वरिष्ठ अधिकारी की ओर से उससे एक लाख रुपये की मांग की और 95,000 रुपये में सौदा तय किया. व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और महिला पुलिसकर्मी को बुधवार को धाराशिव में एक सरकारी गेस्ट हाउस के पास उस व्यक्ति से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : E-Commerce: ई-कॉमर्स 2030 तक भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल अवसर को देगा बढ़ावा; रिपोर्ट

अधिकारी ने बताया कि आरोपी निरीक्षक फिलहाल कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती है और छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के घर की तलाशी ली गई है. अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने दोनों आरोपियों के पास से दो-दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).