देश की खबरें | मप्र में महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला आरक्षक को राज्य सरकार ने लिंग परिवर्तन प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 15 अगस्त मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला आरक्षक को राज्य सरकार ने लिंग परिवर्तन प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने कहा कि रतलाम जिले में तैनात दीपिका कोठारी लिंग परिवर्तन की अनुमति पाने वाली राज्य की दूसरी महिला आरक्षक बन गईं।

प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि कोठारी को 'लिंग पहचान विकार' है और उन्हें मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों के लिए लिंग परिवर्तन की अनुमति देने के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं हैं। इस मामले में कानूनी विभाग की राय लेने और उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर अनुमति दी गई थी।

आदेश में कहा गया है कि लिंग परिवर्तन के बाद आरक्षक विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों का लाभ नहीं उठा पाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि 2021 में, आरती यादव नाम की एक अन्य महिला आरक्षक ने भी इसी तरह की अनुमति प्राप्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\