खेल की खबरें | उत्तरी आयरलैंड के फुटबॉल कोच ने कहा, पुरुषों से अधिक भावुक होती हैं महिलाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तरी आयरलैंड की टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ 5-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसकी अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें टूट गई जिसके बाद शील्स ने यह टिप्पणी की।

उत्तरी आयरलैंड की टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ 5-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसकी अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें टूट गई जिसके बाद शील्स ने यह टिप्पणी की।

छब्बीसवें मिनट में पहला गोल गंवाने के बाद उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ दूसरे हाफ में 27 मिनट के भीतर चार और गोल हुए। शुक्रवार को आस्ट्रिया के खिलाफ भी शील्स की टीम ने नौ मिनट में तीन गोल खाए थे।

शील्स ने कहा, ‘‘महिला मुकाबलों में मुझे यकीन है कि आपने देखा होगा कि जब एक टीम गोल खाती है तो काफी कम समय में उसके खिलाफ दूसरा गोल भी होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के मुकाबलों में ऐसा होता है क्योंकि लड़कियां और महिलाएं पुरुषों से अधिक भावुक होती हैं। इसलिए जब उनके खिलाफ गोल होता है तो वे इससे अच्छी तरह उबर नहीं पाती।’’

वर्ष 2019 से टीम को कोचिंग दे रहे शील्स ने कहा कि ऐसी स्थिति में दूसरा गोल ‘भावनात्मक गोल’ होता है।

शील्स को हालांकि इस बयान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। इंग्लैंड और आर्सेनल के पूर्व स्ट्राइकर इयान राइट ने कहा कि शील्ड बेवकूफाना बातें कर रहे हैं।

राइट ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘महिलाओं के भावुक होने की बात हो रही है। पुरुषों ने नहीं देखा कि मैं मैदान पर कितनी बार रोया।’’

इंग्लैंड की महिला टीम की गोलकीपर सियोबान चेम्बरलेन ने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि गोल होने के पांच मिनट बाद तक सभी फुटबॉलर सकते में होते हैं, महिला फुटबॉल ही नहीं पुरुष फुटबॉल में भी ऐसा होता है, आपके खिलाफ गोल होने की संभावना अधिक होती है, आपके दोबारा गोल करने की संभावना अधिक होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\