देश की खबरें | महिला के परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला की मंगलवार को कथित तौर पर फंदे से लटकने से हुई मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बुधवार को दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,दो दिसंबर नोएडा सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला की मंगलवार को कथित तौर पर फंदे से लटकने से हुई मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बुधवार को दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली कंचन (27) को कल गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: छात्रों को जीवन कौशल सिखाने के लिए स्कूलों में यूथ क्लब बनेंगे.

उन्होंने बताया कि मृतका के पति दीपक रावत ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में महिला के परिजनों ने बुधवार सुबह थाना सेक्टर 39 में पति दीपक रावत सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े | LPG Cylinder Price: आपका रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम.

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, अभी कुछ दिन पूर्व ही महिला के साथ इन लोगों ने मारपीट की थी जिसकी वजह से वह अपने मायके चली गई थी और कुछ दिन पहले ही ये लोग कंचन को मायके से ससुराल लेकर आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान