देश की खबरें | कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के गुड़गुड़िया में धान के खेत स्थित में स्थित कुएं से एक अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारीदी ।

लोहरदगा, 24 सितंबर झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के गुड़गुड़िया में धान के खेत स्थित में स्थित कुएं से एक अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारीदी ।

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त किस्को थाना क्षेत्र के हुआहार निवासी एतो भगताइन के रूप में की गयी है।

ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि महिला की हत्या कर शव को लगभग एक सप्ताह पहले कुयें में डाला गया था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कर उसके गले एवं पैर में बड़े बड़े पत्थर बांधकर उसे कुयें में डाल दिया गया था जिससे शव नीचे चला गया ।

लगभग एक सप्ताह के बाद कुयें से तीव्र दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को उसमें झांक कर देखा तो महिला का शव नजर आया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

सं इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू