एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर झाडिय़ों में महिला का शव मिला

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेव के सर्विस रोड की झाडिय़ों में एक महिला का शव मिला. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Uttar Pradesh: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर झाडिय़ों में महिला का शव मिला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

आगरा, छह फरवरी: आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेव के सर्विस रोड की झाडिय़ों में एक महिला का शव मिला. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खंदौली रोड स्थित टोल प्लाजा के नीचे झाडिय़ों में एक महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह और थाना खंदौली प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी ली.

सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि महिला का शव जला हुआ और निर्वस्त्र अवस्था में मिला है. उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या करके उसकी पहचान छिपाने की नीयत से शव को जलाया है. उन्होंने बताया कि महिला का शव आधा जल चुका है जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पहचान कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं और इस संबंध में जांच जारी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वहीं घटनास्थल का एसएसपी बबलू कुमार ने भी निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के निर्देश अधीनस्थों को दिये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).