Video: फोन छिननने की कोशिश करने वाले शख्स से जमकर लड़ी महिला, जांबाज़ लेडी का वीडियो वायरल
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवा महिला कथित रूप से उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति से भिड़ गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संबंधित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झपटमारी के प्रयास का यह मामला सामने आया. वीडियो में, महिला मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे व्यक्ति से भिड़ती हुई दिखाई दे रही है...
नयी दिल्ली, 8 सितंबर: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवा महिला कथित रूप से उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति से भिड़ गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संबंधित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झपटमारी के प्रयास का यह मामला सामने आया. वीडियो में, महिला मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे व्यक्ति से भिड़ती हुई दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: जाति-धर्म के बंधन से आजाद हुई यह महिला, सरकार ने उसे दिया 'नो कास्ट- नो रिलिजन' सर्टिफिकेट
उसने उस व्यक्ति की टी-शर्ट पकड़ रखी है और फोन जमीन पर पड़ा हुआ है. इसके बाद बदमाश वहां से भाग जाता है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ईशा पांडे ने कहा कि चार सितंबर को रात करीब 11 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी.
पांडे ने कहा कि टीकरी की रहने वाली महिला ताजपुर पहाड़ी में मित्र से मिलने जा रही थी. उसने बहादुरी दिखाई और अपना मोबाइल फोन छीनने वाले से भिड़ गई. पुलिस ने कहा कि बदरपुर थाने में धारा 379, 356 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

