जालना, 29 अगस्त महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर 11 अगस्त को कथित तौर पर खुद को आग लगाने वाली 35 वर्षीय एक महिला ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
मृतक की पहचान आशा मित्तल के रूप में हुई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आशा के पति और ससुराल वालों को उसके चरित्र पर संदेह था।
यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आशा ने अपने आवास पर कथित तौर पर सैनिटाइजर डालकर खुद को आग लगा ली थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY