देश की खबरें | महिला ने मानसिक रूप से अस्वस्थ अपने बच्चे को चंबल नदी में फेंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में मानसिक रूप से अस्वस्थ चार साल के अपने बेटे की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
कोटा, दो मार्च राजस्थान के कोटा में मानसिक रूप से अस्वस्थ चार साल के अपने बेटे की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला निवासी दिल अफरोज (26) ने मंगलवार को दादाबारी क्षेत्र के आधारशिला में अपने बेटे को कथित रूप से चंबल नदी में फेंक दिया।
पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इस महिला ने कबूल किया है कि वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ्य अपने बेटे से आजिज आ गयी थी, यह बच्चा ठीक से बोल नहीं पा रहा था एवं कमजोर भी था।
पुलिस के अनुसार बच्चे से मुक्ति पाने के लिए अफरोज बारां जिले के मंगरोल से छह साल की अपनी बेटी एवं बेटे के साथ बस से 90 किलोमीटर की दूरी तय कर आयी थी। पुलिस का कहना है कि यह महिला पति एवं बच्चों के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए मंगरोल आयी थी और फिर वे मंगलवार को कोटा पहुंचे थे।
सिंह ने बताया कि अफरोज ने दादाबारी में चंबल के तट पर पहुंचने के लिए आधारशिला के लिए ऑटोरिक्शा भाड़े पर लिया तथा स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद उसने अपने बेटे को नदी में कथित रूप से फेंक दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार जब स्थानीय उपदेशक ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो वह जवाब देने से आनाकानी करने लगी। बाद में इस उपदेशक ने पुलिस को नदी में बच्चे के शव तैरने की सूचना दी। बच्चे की पहचान आरोपी महिला एवं उसके पति के पूछताछ के बाद पुष्ट की गयी ।
पुलिस ने कहा कि अफरोज को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर भादंसं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

