देश की खबरें | केरल में महिला की रेबीज से मौत होने का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोझिकोड जिले में स्थित पेरम्ब्रा के नजदीक 53 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध तौर पर रेबीज के संक्रमण से मौत हो गई जबकि उसने जरूरी टीकाकरण कराया था। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोझिकोड (केरल), 22 अगस्त केरल में कोझिकोड जिले में स्थित पेरम्ब्रा के नजदीक 53 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध तौर पर रेबीज के संक्रमण से मौत हो गई जबकि उसने जरूरी टीकाकरण कराया था। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान पेरम्ब्रा इलाके के रैंदेयारु में रहने वाली पी.चंद्रिका के तौर पर की गई है, जिसे 21 जुलाई को कुत्ते ने काट लिया था। सूत्रों ने बताया कि कुत्ते ने उसी इलाके के सात और लोगों को भी काटा था।
उन्होंने बताया कि महिला को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पिछले सप्ताह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार को मध्यरात्रि उसकी मौत हो गई।
चिकित्सा महाविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि चंद्रिका की मौत रेबीज से हुई या नहीं, इसकी पुष्टि प्रयोगशाला से उसके नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटना जून में पल्लकड़ जिले भी हुई थी, जिससे रेबीज टीके के प्रभावी होने पर सवाल उठने लगे थे।
पलक्कड जिले के मलकारा इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय श्रीलक्ष्मी की जून में रेबीज टीके की चार खुराक लेने के बावजूद मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)