एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रयागराज में महिला की गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगा नगर में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | प्रयागराज में महिला की गला रेतकर हत्या

प्रयागराज, 15 मार्च उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगा नगर में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि 35 वर्षीय राधा यादव हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत कस्बे में अपने मायके में रहकर अपने पिता की देखभाल करती थी।

गुनावत के मुताबिक, शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने के बाद परिवार के सदस्य रात में अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह राधा अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली, जिसके बाद परिजनों को पुलिस को इसकी सूचना दी।

गुनावत के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).